20-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर : पंचायत में 38 लाख का गबन ,कमिश्नर ने कहा-एफआईआर दर्ज करो ,एसडीएम ने कहा-सरपंच,सचिव और इनके विरुद्ध ……पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले में ओडीएफ के नाम पर भ्र्ष्टाचार का खेल कैसे खेला गया होगा इसका अंदाजा सुरगुजा सम्भाग के कमिश्नर द्वारा कलेक्टर जशपुर को जारी किए गए इस पत्र को पढ़कर लगाया जा सकता है। दरअसल इस पत्र में जशपुर जिले के एक ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में हुए भारी भरकम भ्रष्टाचार के लिए दोषी सरपंच,सचिव रोजगार सहायक एवम अन्य संबंधितो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश है। ग्रामीणों द्वारा सुरगुजा कमिश्नर की शिकायत पर कमिश्नर ने दोकडा पंचायत में हुए शौचालय निर्माण एवम मनरेगा के अन्य कार्यों के लिए एक विशेष जाँच टीम बनाया था ।जांच टीम द्वारा 2 चरणों मे शौचालय निर्माण ,स्ट्रीट लाईट ,एवम कचरा पेटी की खरीदी में तकरीबन 38 लाख रुपये का गबन उजागर हुआ है ।जाँच में गबन उजागर होने के बाद कमिश्नर इमिल लकड़ा ने ग्राम पंचायत दोकडा के तात्कालिन सरपंच,सचिव,एवम रोजगार सहायक के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
बगीचा एसडीएम रोहित व्यास ने बताया कि कमिश्नर द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के मिले आदेश के बाद एफआईआर की कार्यवाही शुरू हो गयी है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News