20-January-2020


यहां का युवा महोत्सव जिसमें युवाओं को .....लगातार 4 सालों से आयोजन कर ...समारोह में इनकी उपस्थिति में प्रतिभाओं को किया गया सम्मान और इस कार्यक्रम में ये भी रहा खास ....



सारंगढ़ मुनादी।


सारंगढ के राजापारा में आज शानदार चौथा वर्ष युवा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सारंगढ विकास परिषद द्वारा किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद गोमती साय एवं नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल वरिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल रायगढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, विकास केडिया, अजय गोपाल, सत्येंद्र बारगाह, हेमासागर नायक, मनोहर पटेल, पिताम्बर निषाद की उपस्थिति में यह कार्यक्रम किया गया।

इस महोत्सव में नगर के मोना माडर्न, अशोक पब्लिक, सरस्वती शिशु मंदिर आदि स्कूलों के कुल 110 बच्चों का प्रतिभा सम्मान किया गया। जहां स्कूल के विद्यार्थियों को शील्ड के साथ सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्मा नाचा ठेलका भांठा और अमालिपाली डांस ग्रुप रायगढ़ माँ चंद्रहासिनी मयूरी डांस ग्रुप एकशन डांस ग्रुप प्रस्तुति दी गई। यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया है । महोत्सव के आयोजक सारंगढ विकास परिषद के तत्वावधान में किया गया। उक्त कार्यक्रम मे जितेंद्र गुप्ता संजीव शर्मा विन्देश शर्मा मयंक अग्रवाल मोनू बोदिया प्रवेश केशरवानी गोरे दास बैरागी नवीन प्रधान लाभांश गोस्वामी हरीश यादव मोनू जायसवाल राजेन्द्र सिदार राम अवतार यादव श्याम सुंदर यादव सम्मे लाल कुर्रे रंजीत सिहं ठाकुर विजय यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News