20-January-2020


जशपुर ब्रेकिंग :महिला सरपंच प्रत्याशी ने लगाया सनसनीखेज आरोप , कटघरे में कमिश्नर ! कहा-इनके चलते मैं कहीं…पढिये पूरी खबर ……



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के ग्राम पंचायत दोकडा के सरपंच सचिव के विरुद्ध कमिश्नर द्वारा दिए गए एफआईआर दर्ज करने के आदेश को लेकर सियासी बवाल छिड़ गया है । ग्राम पंचायत दोकडा की सरपंच चंद्रकला भगत ने इस कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित होकर कार्यवाही करना है। सरपंच का कहना है कि कमिश्नर इमिल लकड़ा दोकडा ग्राम पंचायत के ही रहने वाले हैं और उनका राजनीतिक कैरियर चौपट करने के उद्देश्य से ठीक पंचायत चुनाव के वक़्त उनके कार्यकाल के दौरान निर्माण कार्यों की जाँच शुरू करा दी गयी और बगैर उन्हें पक्ष रखने का मौका दिये उन्हें दोषी करार दे दिया गया और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए गए ।


सरपंच ने बताया कि उनके द्वारा कमिश्नर सुरगुजा को 3 पेज का आवेदन प्रेषित किया गया है ।आवेदन में जाँच के दौरान हई गम्भीर खामियों को बिंदुवार दर्शाया गया है ।इनका कहना है कि बिगत 28 दिसम्बर और 3 जनवरी को सभाग कार्यालय की जाँच टीम ने पंचायत के केवल कैशबुक के आधार पर जाँच करके 38 लाख की रिकवरी और गबन का दोषी करार दे दिया गया।न तो पंचायत के प्रस्ताव जप्त किये गए न ही पंचायत के चेकबुक न ही पासबुक का मिलान किया गया और आनन फानन में उनके खिलाफ़ रिकवरी निकालकर उन्हें दोषी बता दिया गया उन्हें पक्ष रखने तक का मौका नही दिया गया ।

सरपंच का कहना है कि वह 10 वर्षों से ग्राम पंचायत की सरपंच है और इस बार भी सरपंच प्रत्याशी है लेकिन उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए ठीक चुनाव के समय जाँच की पेंच फंसा दिया गया जिसके चलते वह जनसम्पर्क तक नही कर पा रही हैं।

आपको बता दें कि गाँव के ही कुछ लोगो के द्वारा शौचालय निर्माण सहित मनरेगा के कई कार्यों में भारी धांधली की शिकायत कमिश्नर सुरगुजा से की गई थी ।ग्रामीणों की शिकायत पर जाँच टीम को सम्भाग कार्यालय से डोकडा भेजा गया लेकिन 28 दिसम्बर को जाँच पूरी नही हो पाई फिर दूसरी बार यही जाँच टीम 3 जनवरी को आई और जाँच करके शौचालय निर्माण में तकरीबन 34 लाख,स्ट्रीट लाईट और कचरा डब्बे की खरेददारी में तकरीबन 4 लाख का गबन का हिसाब बता दिया गया।जांच टीम द्वारा सुरगुजा कमिश्नर को भेजे गए जाँच प्रतिवेदन के बाद कमिश्नर ने कलेक्टर जशपुर को पत्र जारी कर दोकडा ग्राम पंचायत के तात्कालिन सरपंच सचिव सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए ।

शहीद जवान की बेटी है सरपंच प्रत्याशी

वर्तमान सरपंच व सरपंच प्रत्याशी चंद्रकला भगत ने बताया कि वह 1999 में नक्सली मोमेंट के दौरान त्रिपुरा में शहीद बालमुकुंद भगत की बेटी है और उनके परिवार को जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी को सम्मानित किया जाता है ।उन्होंने कहा-प्रशासन हमारे शहीद पिता की बेटी होने का ये सिला दे रहा है। मुझे मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है ।जबरन दोष थोपकर चुनाव लड़ने के बजाय जेल झूठे प्रकरण में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News