भिलाई मुनादी।।
भिलाई के तालपुरी कॉलोनी के एक क्वार्टर में तीन लोगों की जली हुई लाश मिली है। इसमें एक पुरुष, एक महिला और छोटी बच्ची है। जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अडिशनल एसपी ग्रामीण लखन पाटले, सीएसपी अजीत यादव सहित तमाम पुलिस अमला वहां पहुंच गया।
तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के पारिजात ब्लॉक में यह जजतना घटी है। मृतकों में महिला की शिनाख्त मंजू शर्मा और बच्ची की शिनाख्त उसकी बेटी के रूप में हुई है लेकिन पुरुष की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुरुष के बारे में बताया जा रहा है कि वह पुरुष उसका पति नहीं है, लेकिन इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हत्या की वजह हालांकि किसी को समझ नहीं आ रहा है।लेकिन इसे अबतक अवैध प्रेम प्रसंग की परिणति माना जा रहा है और पुलिस भी इसी लाइन पर जांच कर रही है।
है

