21-January-2020


Munaadi Breaking - जब अधिकारी पहुंचे छापा मारने तो इतने सारे समान छोड़कर भाग निकले तस्कर, इसमें है 700 लीटर ……….. पढ़िए पूरी खबर



संतोष साहू की मुनादी।।

जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र के घटमडवा गांव में आज तड़के सुबह जिला आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ छापे मार कार्यवाही कर लावारिश हालत में 700 लीटर कच्ची शराब सहित 150 क्विंटल महुवा का लेहन व होंडा प्लेजर एवम कच्ची शराब बनाने का सामान जब्त किया है । वही आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गया । आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की ज रही है । एक ही जगह में छापेमार कार्यवाही की ये दूसरी बड़ी कार्यवाही से कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कम्प मच गया है ।

जिले में कच्ची शराब बनाने एवं अन्य प्रदेश से बलौदा बाजार जिले में अंग्रेजी शराब की अवैध सप्लाय होने में महारत हासिल है । बलौदा बाजार जिला पूरे प्रदेश में शराब बिक्री पर भी दूसरे स्थान पर है । आपको बता दें की 2 दिन पहले ही बलौदा बाजार के सरकारी वाहन में लाखो का अंग्रेजी शराब कवर्धा में पकड़ा गया है । दूसरी ओर आज गिधौरी थाना के घटमडवा गांव में कच्ची शराब बनाने वाली जगह में आबकारी विभाग ने दबिश दी जहां के नजारा देखकर होश गायब हो गए । खुले आसमान के नीचे नदी किनारे भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाई जा रही थी । भट्टियां जल रही थी । वही तालाब में महुआ से भरे सैकड़ो बोरिया सड़ने के लिए रखा गया था । सभी को आबकारी विभाग ने जप्त कर आबकारी एक्ट की तहत कार्यवाही किया जा रहा है ।

शराब बनते हुए








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News