21-January-2020


Munaadi Breaking : लाल रंग के नए झूले में लिपटी थी ऐसी गुड़िया ,देखकर हैरान रह गए लोग, अब पहुँची पुलिस



बलरामपुर-राजपुर मुनादी।।

एक मां ने ममता को किया शर्मसार…बलरामपुर जिले का रामानुजगंज से लगा हुआ ग्राम जामवन्तपुर और तेतरडी के बीच खूरी नाला में आज सुबह झोले में नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,आम लोगों का मानना है कि बच्ची होने के कारण इसे नाले में फेंका गया होगा,एक तरफ सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारा लगा रही है साथ ही बेटियों के हित के लिए कई योजनाएं भी शुरू की हैं लेकिन इसके बाद भी लोगों की मानसिकता में जरा सा भी परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है और आए दिन बच्चियों के हत्या व मां के गर्भ में ही उनका गला घोटने का मामला देखने व पढ़ने को मिलता रहता है।

ग्रामीणों ने रामानुजगंज पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि खूरी नाला में एक नवजात बच्ची का शव देखा गया है,नवजात बच्ची को एक कपड़े में लपेटकर एक प्लास्टिक के झूले में डालकर नाली में फेंका गया है सुबह राहगीरों ने नए झूला को देखकर उसे पड़ताल किया तो सभी के होश उड़ गए उसमें देखा कि कपड़े में लपेटा हुआ एक नवजात बच्ची का शव है, जैसे ही खबर गांव वालों को पता चला तो लोगों के भीड़ उमड़ पड़ी, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News