21-January-2020


रामकुमार बघेल बीडीसी प्रत्याशी अपने अनोखे अंदाज में ....विकास के मुद्दे पर क्षेत्रवासियों को भी भा रहा इनका अंदाज ....नहीं करता कोई विकास के मुद्दे पर चर्चा .....रामकुमार की बातें लोगों के दिलो दिमाग ...



रामकुमार बघेल को बीडीसी पद के लिए मिल रहा आपार जन समर्थन

अनोखे अंदाज़ में अपना आडिओ क्लिप जारी कर विकास के मुद्दे पर मांग रहे जनता से वोट

धरमजयगढ़ (कापू)मुनादी असलम खान-

कापू क्षेत्र में जनपद क्रमांक 19 वार्ड नंबर 10 से युवा प्रत्याशी रामकुमार बघेल बीडीसी चुनाव लड़ रहा है.छात्र जीवन से ही समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित रामकुमार राजनीती के ज़रिये अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना चाहता है.शुरू से ही वह अपने क्षेत्र के गांव ग्रामीणों शहर की तर्ज पर तरक्की करते देखने की चाह रखने वाले रामकुमार मौजूदा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धरमजयगढ़ जनपद चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहा है.खास बात अपने अनोखे अंदाज़ में आडिओ क्लिप जारी कर वे तराजू छाप में वोट देने का अपील करते नज़र आरहे हैं जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है आज तक पंचायत चुनाव में किसी ने इस तरह वोट का महत्त्व बताकर अपने लिए वोट नहीं माँगाहोगा.

मृदुभाषी ,मिलनसार श्री बघेल क्षेत्र के राठिया ,सतनामी
और यादव समाज में अच्छी पैठ रखते हैं उनका कहना है वे सभी समाज के सुख दुःख में ,जनसेवा में हमेशा तत्पर खड़े रहते हैं.यही वजह है की उन्हें ग्राम पंचायत गोलाबुड़ा ,तालगांव ,लिपति ,कापू ,पोंड़ी,पत्थलगांव खुर्द ,धनपुरी की जनता का आपार जन समर्थन मिल रहा है.
युवा प्रत्याशी रामकुमार पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर घर घर जाकर ग्रामीणों को वोट का महत्त्व समझा रहे हैं प्रमुख रूप से विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं.वे लोगों से अपील कर रहे हैं की पिछले पंद्रह वर्षों में उनके क्षेत्र में कोई विकास नही हुआ है ना तो लोगों को अच्छी सड़क मिली ना बिजली पानी की समस्या दुर हुई आज भी यहाँ के लोग मूलभूत ज़रूरत अस्पताल में अच्छे चिकित्सक,बच्चों की अच्छी शिक्षा ,महाविद्यालय से वंचित हैं ,रामकुमार ने क्षेत्र की जनता से वादा किया है यदि जनता उन्हें बीडीसी पद पर जिताती है तो उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास रहेगा और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे.








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News