21-January-2020


Munaadi Breaking- आदर्श आचार संहिता का इस जनपद क्षेत्र में मज़ाक बनकर रह गया......, सरकारी संपत्ति का ऐसे कर रहे इस्तेमाल जैसे .....पढें पूरी ख़बर



इस पंचायत में प्रत्याशी अपना बेनर अबतक सरकारी संपत्ति में ही लगा रहे थे पर अब तो पंचायत भवन को भी नही बख्शा

धरमजयगढ़ मुनादी :-

जनपद पंचायत अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुड़ेकेला पंचायत में प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का लगातार खुलकर मखौल उड़ाने से बाज़ नही आरहे.

यंहा अब तक पूर्व सरपंच और वर्तमान प्रत्याशी नीलावती राठिया अपना पोस्टर यात्रीप्रतिक्षालय, शापिंग काम्प्लेक्स, साप्ताहिक बाजार सभी सरकारी संपत्ति की शोभा बढ़ा रहे थे।उसके बाद सरपंच प्रत्याशी संतराम राठिया भी आचार संहिता का उलंघन करने में लगा हुआ था जो कुड़ेकेला गांव के बीच बस्ती में बने सार्वजनिक मंच में अपना बेनर लगाकर शोभा बढ़ा रहा था।

अब तो यंहा एक पंच प्रतियाशी अनूप अग्रवाल का इतना हौसला बढ़ गया है कि वो अपना बेनर सीधा जाकर पंचायत भवन में लटका डाला। आपको बता दे कि वे इससे पहले गांव के उप सरपंच भी रह चुके थे।जो उप सरपंच बनने के बाद शायद पांच सालों में लगभग 15 से 20 बार ही पंचायत गये होंगे। अब चुनाव आते ही अपना बैनर लटकाने के लिए उन्हें पंचायत भवन की उनको याद आ गयी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News