21-January-2020


Watch video : जब अलाव बन गया आग का गोला और झुलस गए जशपुर के 3 मजदूर ,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा, आनन फानन में घर पहुंचे मजदुर



नीतीश यादव की मुनादी ।।

बड़ी खबर जशपुर ज़िले से आ रही है ।यहाँ के तीन युवकों को बुरी तरह झुलसने की खबर आ रही है।बताया जा रहा है कि झारखंड के राँची में बोरवेल कम्पनी में काम रहे जशपुर जिले के कोतबा और भालूमुंडा के 3 युवक बीती रात राँची के बिरसा चौक के पास ठंड मिटाने के लिए अलाव ताप रहे थे तभी कोई अज्ञात युवक ने अलाव में कोई ऐसा केमिकल डाल दिया कि अलाव आग के गोले में तब्दील हो गया ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अलाव में केमिकल डालते ही जोर का धमाका हुआ और अलाव की आग के लपेटे ने कई लोगो को अपने आग़ोश में ले लिया। इस घटना में जशपुर के कोतबा के दीपक,शेखर सहित एक और युवक बुरी तरह झुलस गए है। घटना के बाद झुलसे हुए युवकों ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और उन्हें आनन फानन में रांची से घर लाया गया ।बताया जा रहा है एक युवक ज्यादा खराब है उसे ईलाज के लिए उड़ीसा ले जाया गया है ।

https://youtu.be/tzqOtGkizIM













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News