21-January-2020


नगरपंचायत में शपथ ग्रहण में हुआ अजीब तमाशा! सीएमओ ने इनको खुश करने छपवा दिए 3-3 कार्ड ,फिर शुरू गया,कोई कुर्सी में बैठने तक को तैयार नहीं पीढिये पूरी खबर



राजपुर नगर पंचायत ने आयोजित की पदभार ग्रहण समारोह, आयोजन में लगा ग्रहण….

बलरामपुर-राजपुर मुनादी

राजपुर नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षद गणों का आज दिनांक 21/01/2020 को पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें नगर पंचायत राजपुर के द्वारा सभी अतिथियों को खुश करने के लिए लगातार तीन अलग-अलग आमंत्रण कार्ड छपाए गए जिसे नगर पंचायत राजपुर के सभी वार्ड वासियों को बांटा गया,तीनों कार्ड में अतिथि अलग अलग होने के कारण समारोह स्थगित होने की स्थिति बन चुकी है,

नगर पंचायत राजपुर के सीएमओ ने नगर के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों को खुश करने के लिए तीन अलग-अलग कार्ड छपवा दिये जिससे नगर में खासी आलोचना हो रही है आलम यह है कि लोग अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित होने से कतरा रहे हैं जो कि कार्यक्रम निर्धारित समय 11:00 बजे से प्रारंभ होना तय था लेकिन नगर पंचायत अधिकारी के द्वारा इस प्रकार की गलती के कारण लोग आयोजन समारोह में उपस्थित नहीं हो रहे हैं और कार्यक्रम पूरी तरह से विफल होता नजर आ रहा है।


कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुनील सिंह का कहना है की इस प्रकार के आयोजन से आम जनता के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है विधि में इस प्रकार की आयोजन करने की अनुमति नगर पंचायत को नहीं दी गई है ईस प्रकार का आयोजन कर नगर पंचायत राजपुर के अधिकारी ने बहुत गलत कदम उठाया है जिससे जनता के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है और उन्होंने यह भी कह दिया है कि कांग्रेस के कोई भी पदाधिकारी व पार्षद इस समारोह में शामिल नहीं होंगे और लोगों से भी अपील किया है कि इस प्रकार के आयोजन में शामिल न होकर जन्ता के पैसों का दुरुपयोग होने से बचायें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News