21-January-2020


Munaadi Breaking - पुलिस की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में विस्फोटक रसायन से भरी गाड़ी पकड़ी, ओडिशा सीमा से आ रही थी ………….



रायगढ़ मुनादी।।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर बीते वर्ष से सरिया थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक व उनके स्टाफ ने दिगर प्रांत से लाई जा रही गांजा व शराब की अवैध तस्करी पर लगाम लगा रखे हैं । थाना प्रभारी सरिया के बेहतरीन सूचना तंत्र से एक दफा फिर आरोपियों की अवैध तस्करी की कोशिश नाकाम की गई । इस बार नशे की सामग्री की जगह बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ पकड़ा गया है ।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक वासनिक को उनके सक्रिय मुखबीर द्वारा बताया गया कि ओडिशा से चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर सरिया की ओर लाया जा रहा है । सूचना पर आज सुबह थाना प्रभारी वासनिक स्वयं अपने हमराह प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक श्याम प्रधान, राजकुमार साव, पुष्पेंद्र यादव के साथ कंचनपुर मार्ग पर जाकर नाकेबंदी किए । नाकेबंदी के कुछ समय बाद ही ओड़िसा की ओर से आ रही बोलेरो वाहन OD 17 B- 6517 को स्टाफ ने रोककर जांच किए । वाहन के अंदर 07 बोरियों में अमोनियम नाइट्रेट करीब 3.5 क्विंटल, 700 नग डेटोनेटर एवं 1 बंडल सेफ्टी वायर(बाती के रूप में उपयोग) मिला । वाहन में मौजूद दोनों व्यक्तियों से पूछताछ पर अपना नाम (1) सुरेश तांडी पिता रतन तांडी उम्र 31 वर्ष लेबडी थाना सोहिला, ओड़िसा (2) ईश्वर नायक पिता प्रेमलाल नायक उम्र 43 वर्ष निवासी जयसीडा थाना सोहिला, ओड़िसा बताये । दोनों से विस्फोटक सामग्री के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए जिन्हें प्रस्तुत करने में दोनों विफल रहे जिस पर सरिया पुलिस द्वारा आरोपीगण एवं विस्फोटक सामग्री मय बोलेरो वाहन थाना लेकर आए, आरोपियों के विरुद्ध थाना सरिया में विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News