22-January-2020


झंझट और विवाद के बाद ऐसे हुआ अध्यक्ष उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण,कांग्रेसी फिर भी रहे नदारद,पढिये इसनगरपंचायत का हाईवोल्टेज ड्रामे की ....



बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की मुनादी

राजपुर नगर पंचायत में कल दिनांक 21/1/2020 को भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षद गणों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया,इस आयोजन के लिए नगर पंचायत राजपुर के द्वारा तीन प्रकार के अलग-अलग आमंत्रण कार्ड छपाए गए थे जिसकी नगर में काफी आलोचना हुई और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुनील सिंह के आह्वान पर सभी कांग्रेसी पार्षद गण व कार्यकर्ता इस आयोजन का बहिष्कार करते नजर आए,इस आयोजन के लिए निर्धारित समय 11:00 से रखा गया था लेकिन इस प्रकार के कार्डों के वितरण किये जाने के बाद नाराज कांग्रेस के लोग और राजपुर नगर पंचायत के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित नहीं दिखी,कांग्रेस के लोगों का मानना था कि छपाए गए आमंत्रण कार्ड में किसी भी कांग्रेस के सम्मानित लोगों का नाम उल्लेख नहीं किया गया था और कार्ड भाजपा मयी होने के कारण सभी कांग्रेसी इस आयोजन का बाइकाट करते नजर आए।
आखिरकार नगर पंचायत राजपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों कापदभार ग्रहण समारोह निरधारित समय 11 बजे से चार घंटे बिलम्ब से समय 2 बजे भारतीय जनता पार्टी के गौरी शंकर अग्रवाल(वरिष्ठ भा.ज.पा. नेता जिला बलरामपुर प्रदेश सहसंयोजक व्यवसायी प्रकोष्ठ भा ज पा छ.ग.)की अध्यक्षता,विशिष्ट अतिथि मुन्ना लाल चौधरी (जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भा ज पा जिला बलरामपुर),अनिल कुमार दुबे (मण्डल अध्यक्ष भा ज पा राजपुर)
साथ ही वरिष्ठ पार्षद महेंद्र गुप्ता,सुरेश अग्रवाल,पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती बूँदकुंवर,श्रीमती ललिता गुप्ता,पार्षद विस्वास गुप्ता, पंकज जायसवाल,धरमसिंह व नगर पंचायत के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी के उपस्थिती मे आयोजन सम्पन्न करायी गई,जिसमें मुख्यरुप से भाजपा के लोग ही उपस्थित रहे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहदेव लकड़ा और उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए अपना सर्वस्व भागीदारी देने का संकल्प किया और राजपुर को स्वच्छ,सुंदर राजपुर बनाने का वादा किया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News