22-January-2020


इस नगरपंचायत में परिषद का हुआ गठन,निर्दलीय पार्षदों को भी दी गयी अहम जिम्मेदारी,पढिये कौन बने .......



नगर पंचायत राजपुर में प्रेसिडेंट इन काउन्सिल का गठन निर्दलीय पार्षद को भी मिली महत्वपूर्ण जवाबदारी..

बलरामपुर-राजपुर मुनादी

राजपुर- राजपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहदेव लकड़ा ने प्रेसिडेंट इन काउन्सिल व सलाहकार समिति का गठन कर दी जिसमे उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल को पुनर्वास,नियोजन विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग वार्ड क्रमांक 06निर्दलीय पार्षद विशवास कुमार गुप्ता को राजस्व व बाजार विभाग का प्रभारी बनाया गया है

वही वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पंकज जायसवाल को आवास पर्यवारण,लोक निर्माण एवं जल कार्य विभाग वही वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद बूँद कंवर पैकरा को शिक्षा महिला,बाल कल्याण विभाग वही वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद महेंद्र कुमार गुप्ता को खाद्य नागरिक आपूर्ति,स्वास्थ्य तथा चिकित्सा विभाग का दायित्व नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा सौपा गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News