रांची मुनादी
डेढ़ साल पहले शुरू हुए पत्थलगड़ी विवाद का रंग लाल हो गया है।इस आंदोलन का समर्थन करने वाले 7 लोगों की हत्या की बड़ी खबर आ रही है।खबर झारखण्ड के चाईबासा से आ रही है ।बताया जा रहा है कि बीते रविवार को पाठलगडी का समर्थन कर रहे सभी 7 लोगो को पत्थलगड़ी विरोधियों ने अगवा कर लिया था और मंगलवार को सभी 7 लोगो की हत्या कर दी गयो।सातों शवों को गुलिकेरा गाँव से बरामद किए गए हैं।बताया जा रहा है कि पत्थल गड़ी समर्थको के अगवा होने की खबर मिलते ही पूलिस महकमा सक्रिय हो गया और अगवा लोगो को बरामद करने के लिए बरु गुलिकेरा के जंगलों में सर्चिंग टीम का जाल बिछा दिया गया ।18 घण्टे की सर्चिंग के बाद पूलिस ने अगवा हुए आंदोलनकारियों का शव बरामद किया।

