लक्ष्मी नारायण लहरे कोसीर मुनादी ।
कोसीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज 2 गांव में चौपाल लगाकर चलीत थाना का आयोजन हुआ । सबसे पहले दोपहर 3:00 बजे ग्राम मल्दा में और शाम 5:00 बजे ग्राम भद्रा में चलीत थाना लगाया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए कोसीर थाना द्वारा आज ग्राम मल्दा और भद्रा में चलीत थाना लगाया गया और ग्रामीणों को अपराध के प्रति जागरुक किया गया विशेष चौपाल में मुख्य रूप से विभिन्न अपराध के संबंध में साइबर अपराध और यातायात के नियम के सम्बंध में बताया गया । दोनों गांव में लगभग 300 से अधिक लोगों ने चलीत थाना के माध्यम से सामान्य अपराध और गंभीर अपराध के विषय में जाना चलित थाना कार्यक्रम में सारंगढ़ अनुभवी पुलिस अधिकारी जितेंद्र खूंटे और कोसीर थाना प्रभारी जगत राम चौहान ,उपनिरीक्षक जयमंगल जी पटेल एवं स्टाफ गण गांव के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

