22-January-2020


Munaadi Breaking - फारेस्ट गार्ड गिरफ्तार, मुहब्बत से इंकार का लिया ऐसा इंतकाम ! प्रेमी को बेरहमी से मार डाला ,पढिये पूरी खबर



कोरबा मुनादी।।

एकतरफा मुहब्बत के मारे एक सख्श के उपर हत्या के आरोप लगे हैं।आरोपी फारेस्ट गार्ड बताया जा रहा है। पूलिस ने आरोपी फारेस्ट गार्ड को हिरासत में ले लिया है।


घटना कोरबा जिले की है। यहॉँ के दतार बांध में एक माह पहले रजगामार के रहने वाले युवक कृष्ण कुमार की लाश मिली थी।मामले की पड़ताल कर रही पूलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाते हुए फारेस्ट गार्ड को हिरासत में ले लिया और जब पूलिस ने उससे पूछ ताछ की तो पता चला कि आरोपी फारेस्ट गार्ड श्यांग थाना क्षेत्र की एक युवती से बहुत ज्यादा प्यार कर बैठा था लेकिन युवती मृतक कृष्ण कुमार को दिल दे बैठी थी यही बात आरोपी को काफी लम्वे समय से मन मे साल रहा था और वह प्रेमी कृष्णकुणार को रास्ते से ही हटाने की ठान लिया ।


बहरहाल, आरोपी ने अपराध कबूल लिया है और पूलिस उसे हत्या के आरोप में जेल भेजने की तैयारी कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News