22-January-2020


यहां क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन ....... ग्रामीण युवाओ में क्रिकेट की खुमारी ....विधायक प्रतिनिधि ने कहा ....फाइनल के रोचक मुकाबले में मात देकर बना ....पढें खबर



क्रिकेट समापन समारोह में पहुंचे विधायक प्रतिनिधि गोल्डी कुमार

0 धौराभांठा ने रीवांपार को फाइनल मुकाबले में दी मात


लक्ष्मी नारायण लहरे कोसीर मुनादी ।

क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे सबाब पर है साथ ही खेल के प्रति दीवानगी भी सर चढ़ के बोल रही है,और जगह -जगह क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा ,कोसीर नव युवा कल्याण समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का समापन समारोह बतौर मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक मीडिया प्रतिनिधि गोल्डी लहरे, विशिष्ट अतिथि महावीर शायर,समिति के अध्यक्ष राकेश यादव ,उपाध्यक्ष सूरज कोशले ,कोषाध्यक्ष यादराम बनज की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुआ।

आज का फाइनल मैच धौराभांठा (सरसींवा)व रीवापार के बीच खेला गया जिसमें रीवापार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 78 रन बनाये इसके जवाब में धौराभांठा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में मैच जीत लिया,इस तरह प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार सारंगढ विधायक द्वारा 10 हजार 51 रूपये शील्ड , द्वितीय ईनाम 5 हजार 51 रूपये महावीर शायर द्वारा रखा गया था इस तरह मैच समापन के बाद पुरूस्कार वितरण किया गया प्रथम विजयी टीम को सारंगढ विधायक मीडिया प्रतिनिधि गोल्डी लहरे ने नगद पुरूस्कृत कर बधाई व शुभकामनाएं दी आगे उन्होंने कहा कि चूंकि पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार अंतिम चरण में है और विधायक जी के व्यस्ततम कार्यक्रम के कारण समारोह में शामिल नही हो पाई भविष्य में और अवसरों में उपस्थित रहेंगी आप दोनों टीमों को उनकी तरफ से बधाई इसी तरह आप सब खेल कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे ,आयोजन समिति को धन्यवाद कार्यक्रम में समिति के सदस्य गण देवेंद्र बनज,कमलेश बनज,उगेश कुशवाहा व खिलाडी सहित दर्शक बड़ी संख्या में मौजुद रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News