शासकीय कर्मचारी धड़ल्ले से कर रहा चुनाव प्रचार, क्या कार्यवाई होगी ग्राम सचिव पर ?
धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान-
नगर सरकार बनने के बाद अब गाँव सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है अर्थात ग्रामपंचायत चुनाव अपने शबाब पर है.गाँव में पंच,सरपंच, बी डी सी, और डीडीसी चुनाव को लेकर प्रत्यासी सहिंत मतदाता ख़ासा उत्साहित नज़र आ रहे है,ऐसे में एक हैरत करने वाली खबर भी सामने आ रही है।
धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्रामपंचायत जमरगी डी के घर के दीवारों में लगे चुनावी बैनर,पोस्टर लोगों की ज़ुबाँ का अफ़साना बना हुआ है। जिसकी वजह है ग्राम पंचायत जमरगी डी का सरपंच पति दशाराम राठिया जो खम्हार ग्रामपंचायत का पंचायत सचिव है। ऐसा लगता है जमरगी डी से सरपंच प्रत्यासी रामबाई का साथ देने पति दशाराम ने कमर कस लिया है,और बिना सोचे समझे चुनावी दंगल में कूद पड़ा है ये हम नहीं कह रहें हैं. दीवारों में लगे फ़ोटो बयाँ कर रहे हैं। ये महोदय,चोरी चुपके चुनाव प्रचार तक सिमित नहीं रहे बल्कि चुनावी बैनर में पत्नी के साथ अपना भी फ़ोटो छपवा लिए और प्रचार प्रसार करने लगे हैं ।

जब इस बात जानकारी गांववासियों को हुई तो कुछ जानकार ग्रामीण हैरत में पड़ गए की ये क्या हो रहा है एक शासकीय कर्मचारी पंचायत सचिव निर्वाचन आयोग को खुलेआम ठेंगा दिखा रहा है। मनमानी की हद तो तब हो गई जब लोगों ने इस विषय पर सचिव दशाराम से बात कर मना किया,लेकिन देखा जा रहा है अब भी सचिव महोदय का फ़ोटो दीवारों में सज रहा है ऐसा लगता है शायद इन्हें किसी का डर नहीं है ।

जिम्मेदार अधिकारी भी अब तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिए है। जबकी ग्रामीणों की माने तो, गांववासियों द्वारा इस बात की जानकारी धरमजयगढ़ एस डी एम् एवं निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार को सोसल मिडिया के माध्यम से दी जा चुकी है ।


