जशपुर मुनादी।।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है ।कांग्रेस के लोग भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रहे है मतदाताओं को भी धमकाया जा रहा है ।ये आरोप हैं भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव के ।उन्होंने कहा है कि धमकी चमकी नही चलेगी न ही हमारे कार्यकर्ता धमकी चमकी से डरने वाले है ।
भाजपा के दिग्गज नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बुधवार को मनोरा विकासखंड में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में निकले थे। कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का जमकर स्वागत किया।
मनोरा विकासखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा जहां प्रत्याशियों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष धमकी देते हुए साम-दाम-दंड-भेद से बैठाने का प्रयास किया गया। वहीं शासकीय कर्मचारियों, परिजनों, परिचितों को यह धमकी दी जा रही है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी को किसी भी रूप में वोट देने और समर्थन देने की जॉनकारी मिली तो अंजाम बुरा होगा। शाशकीय कर्मचारियों को ट्रांसफर, विभागीय कार्यवाही की धमकी मिल रही है।
देखे वीडियो -/
कार्यकर्ताओं की शिकायत पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की धमकी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि मुझे लगातार उनकी खबर मिल रही थी और आज यहां कार्यकर्ताओं ने भी इस बात की पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा कि जनता जशपुर की जनता है जो ऐसी धमकियों से नहीं डरती है। इस धमकी का जवाब जनता वोट से देगी। भाजपा के पक्ष में वातावरण बना हुआ है। इसके बावजूद किसी को अगर धमकी मिल रही है वह मुझे आधी रात को भी सूचित करेगा तो मैं उसके लिए खड़ा रहूंगा।इसपर कार्यवाही होनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो विधानसभा में घोषणा की थी जनता ने देख लिया और समझ भी लिया। सारे वादे कांग्रेस भूल गई और जनता के साथ छल हुआ। इसीलिए आज पूरी जनता कांग्रेस के विरुद्ध खड़ी हुई है और इसका प्रभाव पंचायत चुनाव में स्पष्ट देखने को मिल रहा है।

