27-January-2020


मंत्री अमरजीत ने सीआरपीएफ महानिदेशक को लिखा पत्र, कहा-जशपुर में सीआरपीएफ.....पढिये पूरी चिट्ठी



जशपुर मुनादी।।

झारखण्ड की सीमा पर स्थित जशपुर जिले में 81 बटालियन सीआरपीएफ को यथावत रखे जाने के लिए सीआरपीएफ दिल्ली कार्यालय को पत्र लिखा है।आपको बता दें कि बीते वर्ष जशपुर जिले को नक्सलमुक्त जिला घोषित किया गया था ।

इसके बात जशपुर में वर्षों से तैनात सीआरपीएफ की 81वीं बटालियन को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी ।इस प्रक्रिया की शुरुआत होते ही स्थानीय जनमानस और खासकर व्यापारियों के बीच खौफ की स्थिति निर्मित हो गयी थी ।कुछ माह पहले प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के जशपुर दौरा कार्यक्रम के दौरान वयापारी संघ द्वारा सीआरपीएफ बटालियन को नही हटाये जाने की गुजारिश की गई थी इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने जिले के एसपी कलेक्टर से गहन चर्चा करने के बाद प्रभारी मंत्री ने सीआरपीएफ दिल्ली कार्यालय को पत्र लिखकर बटालियन को यथावत रखने को कहा है। प्रभारी मंत्री द्वारा बटालियन को यथावत रखने के लिए लिखे गए पत्र में कारणों का भी उल्लेख किया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News