27-January-2020


जंगलों में ठूंठ ही ठूंठ .....तस्वीरे देखकर आप भी रह जाएंगे दंग ......देखिये तस्वीरें जानिए पुरा आंकड़ा



राजपुर वन परिक्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई रुकने का नाम नही ले रहा है…

बलरामपुर-राजपुर मुनादी

राजपुर वन परिक्षेत्र में लगातार पेड़ों की अवैध कटाई का सिलसिला जारी है,विगत दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 तक कक्ष क्रमांक 302758 में कूप कटिंग का कार्य किया जा रहा था जिस दौरान कई गैर चिन्हाकित पेड़ों को काट कर खपाने का मामला सामने आया था जिसमें वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार छोटे वर्ग के दैनिक भोगी कर्मचारियों के उपर मामला दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई की थी साथ ही 01 वन आरक्षक के ऊपर कार्रवाई करते हुए तत्काल राजपुर वन परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर दिया गया था लेकिन वन विभाग के इस प्रकार की कार्रवाई से ना तो वनों की कटाई रुक पाई है और ना ही जंगल सुरक्षीत हो पायी है।


वन विभाग राजपुर में पदस्थ बड़े अधिकारी के द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही किए जाने के बाद भी वनों की कटाई रुकने का नाम नहीं ले रही है इससे साफ अंदेशा लगाया जा सकता है कि कहीं ना कहीं इस प्रकार के वनों की कटाई में बड़े अधिकारियों का ध्यान नही है या देख कर भी अन्देखा कर रहे हैं।
मामला एक बार फिर राजपुर वन परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक 302758 का है जहां फिलहाल में ही दर्जनों पेड़ अवैध तरीके से काटे गए हैं जिसका ठुठ मौके पर मौजूद है लेकिन जैसे-जैसे समय बितता जाता है वैसे-वैसे ठुठ को ग्रामीणों के द्वारा काट कर छतिग्रस्त कर दिया जाता है जिससे जांच में परेशानी होती है,जिस विषय में हमने वन परिक्षेत्र राजपुर में पदस्थ दारोगा रामप्रताप राही से बात की तो उन्हें इसकी जानकारी नही होने की बात कही और मौके में जाकर जांच करने की बात की,लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा कि अगर वन रक्षक और अधिकारियों को पता नही लग पा रहा है कि उनके वन परिक्षेत्र में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई हो रही है तो ईन्हे सरकार किस बात की पगार दे रही है कुल मिलाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।एसे अधिकारी कर्मचारियों के उपर CCF के द्वारा जांच होनी चाहिए और जांच के बाद दोषी अधिकारी कर्मचारियों को तत्काल सेवा से बर्खास्त करना चाहिए जो इस प्रकार की लापरवाही पूर्वक सरकारी कार्य कर रहे हैं और सरकारी खजाने को दिमक की तरह चाट रहे हैं साथ ही हमारे वनो को भी सुरक्षित रखने में नाकाम साबित हो रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News