जशपुर मुनादी।।
जशपुर ज़िले के मनोरा से बड़ी खबर आ रही है ।मनोरा चौकी में जशपुर विधायक विनय भगत एवम उनके भाई संजीव भगत (जिला महामंत्री) जशपुर के विरुद्ध भाजपा समर्थित बीडीसी प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने और मार पीट किये जाने की शिकायत हुई है।
मनोरा क्षेत्र क्रमांक 9 के बीडीसी प्रत्याशी विकास प्रधान द्वारा मनोरा चौकी प्रभारी को की गई लिखित शिकायत में रविवार की रात की घटना का उल्लेख करते हुए कहा है कि संजीव भगत और विधायक विनय भगत के द्वारा रात करीब 11 -12बजे कार्यकर्ताओ से मारपीट तो की ही गयी साथ ही साथ उन्हें किसी केस में फंसा देने की धमकी भी दी।




इस मामले में सबसे खास बात ये है कि इस मामले की शिकायत के संबन्ध में मनोरा चौकी प्रभारी को कोई जानकारी नही है ।उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत की उन्हें कोई जानकारी नही है।

