27-January-2020


झूठ,दगाबाजी और प्रशानिक आतंक, कांग्रेस की एक साल की उपलब्धि- विष्णुदेव साय



जशपुर मुनादी।।
कांसाबेल। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम दौर में अब प्रचार अभियान जोरो पर है। प्रत्याशी अब मतदाताओ के घर घर पहुँच कर अपनी बात रख कर समर्थन जुटा रहे है,वही भाजपा समर्थित प्रत्यशियों को जिताने अब पूर्व केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय सहित पार्टी के आला नेतागण जगह जगह कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें जिताने के लिए उनके पक्ष में वोट देने की अपील की।वही जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 9 से चुनावी मैदान में उतरे जनपद पंचायत कांसाबेल के पूर्व अध्यक्ष सालिक साय भी इन दिनों बेहद आक्रामक नजर आ रहे है।अपने जन सम्पर्क अभियान में वे कांग्रेस पर लगातार हमला कर रहे है।धान खरीदी के नाम पर किसानों से किया जा रहा व्यवहार पर उन्होंने हमला करते हुए कहा कि अन्नदाता से 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वायदा कर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस की सरकार अब ऐसा व्यवहार किसानो से कर रही है मानो वे धान नही, गांजा बेच रहे है। धान खरीदी की बेतुकी नीति से किसान से लेकर मंडी के कर्मचारी तक हैरान और परेशान है। आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो चुकी भूपेश सरकार के पास ना तो सड़क बनाने के लिए पैसे है और ना ही बिजली और अस्पताल। प्रदेश भर में विकास के जो भी कार्य हो रहे है, वो पूर्ववर्ती भाजपा और केंद्र सरकार की देन है। इन्ही कार्यो का उद्घाटन करके कांग्रेसी झूठी वाहवाही लूट रहे है। जन विरोधी कांग्रेस, छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याण कारी योजनाओ के लाभ से भी वंचित रखने की साजिश रच रही है। पाँच लाख तक नि शुल्क इलाज की सुविधा की योजना पीएम जन आरोग्य योजना में रोड़े अटकाए जा रहे है। प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना की राशि का उपयोग करने से प्रदेश सरकार विफल रही है। सालिक साय के इस आक्रामक तेबर का मतदाताओ में खासा असर देखा जा रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News