जशपुर मुनादी।।
बीटी रात को जशपुर जिले के मनोरा में भाजपा समर्थित बीडीसी प्रत्याशी के समर्थको के साथ मारपीट के मामले में जशपुर रियासत की बहू व बाहुबली भाजपा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव ने युद्धवीर के अंदाज में हो बयान दिया है।उन्होंने कहा कि उन्हें रविवार रात की घटना की पूरी जानकारी है और विधायक के द्वारा गुंडागर्दी का यह कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं ।उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मार पीट के खिकाफ अगर कड़ी कार्यवाही नही होती है तो हमलोग को ही कार्यवाही करना पड़ेगा और कार्यवाही कैसे करेंगे उसे युद्धवी पहले ही बोल चुके है ।
सुनिये क्या बोली बहुरानी संयोगिता…..
संयोगता जूदेव आज डीडीसी उम्मीदवार उपेंद्र यादव के समर्थन में मतदाताओं से वोट मांगने कुनकुरी के घटमुण्डा गाँव आयी थी यहां पहुंचकर उन्होंने उपेंद्र यादव को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए आज की सभा मे अपने पति युद्धवीर के नही आ पाने का कारण बताया ।





