रायपुर मुनादी।।
सोशल मीडिया में एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के कुछ IAS पार्टी कर रहे हैं। खाने के टेबल पर खाने के समान के साथ बियर और व्हिस्की भी है। हालांकि यह एक बेहद निजी पार्टी के फोटो है लेकिन अब यह फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोग इस फोटो के कैप्शन में लिख रहे हैं, IAS की अय्याशियां।

इस फोटो में एक महिला IAS भी नजर आ रही हैं, उनके टेबल पर भी वही सब है। कहा जा रहा है कि यह फोटो एक IAS की facebook page पर जब अचानक परिलक्षित हुआ तब लोगों ने इसे अपने अपने मोबाइल में सेव कर लिया होगा। लेकिन जब इस फोटो को उक्त IAS ने ध्यान से देखा तो तत्काल फेसबुक पेज से फ़ोटो डिलीट कर दी।





