27-January-2020


जशपुर ब्रेकिंग : बेडीसी प्रत्याशी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ऐसा वीडियो और लिख दिया ऐसी बात …प्रशासन भी पहुँच गया और पूलिस भी …..फिर हुआ ऐसा कि कह दिया-मैं नही लड़ूंगा चुनाव…पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले में चुनाव की सरगर्मी पूरे चरम पर है।इसका ताजा नमूना आज फरसाबहार जनपद में पुगराबहार ग्राम पंचायत में देखने को मिला जहां बीडीसी प्रत्याशी मनोज ताम्रकार ने एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करते हुए सोशल मीडिया में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी राहुल चौहान के विरुद्ध धन बल का इस्तेमाल करने का संदेश प्रेषित करने लगा और फरसाबहार तहसीलदार और थानेदार को फोन भी कर दिया कि बीडीसी प्रत्याशी राहुल नायक के द्वारा एक समुदाय विशेष को लोगो को बांटने लिए हजारों रुपये के सामान का संग्रह करके रखा गया है।

मनोज ताम्रकार ने पम्पशाला निवासी रिझू नामक व्यक्ति के एक कमरे में रखे सामग्रियों का वीडियो भी बनाया और वीडियो को भी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो और टेक्स्ट मैसेज वायरल होने के बाद थोड़ी देर में तहसीलदार भी पहुंच गए और पूलिस थाना फरसाबहार की टीम भी आ गयी लेकिन इनके पहुँचते ही मामला तब टांय टांय फिस्स हो गया जब ग्रामीणों ने इसे खड़िया समाज की सामाजिक सामग्री बता दिए और प्रशासन को खरीदे गए सामानों की पक्की रसीद भी थमा दिया । अब प्रशासनिक अधिकारी करे भी तो क्या करे न लेने वाला सामने आया न देने वाला ऐसे में अधिकारियो को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा ।


बीडीसी प्रत्याशी मनोज ताम्रकार का कहना है कि प्रशासन भी धन बल के आगे नतमस्तक हो गया है इसलिए वो अब चुनाव नही लड़ेगा।आज से उसने चुनाव क्षेत्र में नही जाने का एलान कर दिया। इधर दूसरे पक्ष राहुल चौहान का कहना है कि उसे चालाक लोगों के द्वारा अभिमन्यु की तरह व्यूह में फंसाने की कोशिश की जा रही है ।जानबूझकर उनपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं ताकि कम उम्र में जो इसने चुनाव लड़ने का साहस जुटाया है वो साहस अभी ही टूट जाए ।कोई इनके विरुद्ध अपना सिर नही उठा सके।

आपको बता दें कि मनोज ताम्रकार फरसाबहार जनपद के पूर्व चेयरमैन है जबकि राहुल चौहान महज 21 वर्ष की उम्र में चुनाव लड़ने वाले सबसे कम उम्र का नन्हा प्रत्याशी है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News