धरमजयगढ़ मुनादी।
नगर के क्लब प्रांगण मैदान में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बेहद धूमधाम से मनाया गया.क्लब मैदान में मउख्य समारोह का आयोजन किया गया जहाँ पर नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मउख्य अतिथि श्रीमती श्याम तरउण साहू द्वारा प्रातः 9 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया तत्पश्चात शान्ति के प्रतिक कपोत उड्डयन किया और शानदार परेड की सलामी ली.श्रीमती साहू द्वारा आम जनता के नाम छत्तीसगढ़ के मउख्यमंत्री श्री भूपेश जी के सन्देश का वाचन किया गया.
इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छंटा बिखेरी प्रातः काल शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा नगर के प्रमउख मार्ग होते हउए नगर भ्रमण किया गया इस दौरान गणतंत्र दिवस अमर रहे ,भारत माता की जय ,जय जवान जय किसान देशभक्ति गगन भेदी नारों से वातावरण गूंज उठा. शानदार मार्चपास्ट ,व्यायाम की प्रस्तुति दी गई.वहीँ शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया.

राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम में नगर के प्राथमिक ,माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक व महाविद्यालय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन हउआ जिसमे प्राथमिक माध्यमिक विभाग में प्रथम स्थान अभ्यास प्राथमिक शाला धरमजयगढ़ द्वितीय एकलव्य आवासीय विद्यालय तृतीय कन्या माध्यमिक शाला ,हायर सेकण्डरी स्तर पर प्रथम पउरष्कार आदर्श ग्राम्य भारती ,द्वितीय स्थान कन्या क्रीड़ा परिषर,तृतीय स्थान उरसु लाइन कन्या उच्चतर माध्यमिक को महाविद्यालयीन स्तर पर प्रथम शासकीय महा विद्यालय द्वितीय स्थान पर डाइट धरमजयगढ़ के छात्र छात्रा रहे.इसी तरह झांकी में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग ,दूसरा स्थान वन विभाग ,तीसरा स्थान नगरपंचायत धरमजयगढ़ को मिला वहीँ प्रभात फेरी में प्रथम स्थान ज्योति विद्या मंदिर ,द्वितीय स्थान उरसु लाइन कन्या उच्चतर मा.तृतीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर मा. शाला को मिला.मार्च पास्ट में प्रथम स्थान कन्या क्रीड़ा परिषर ,द्वितीय स्थान उरसु लाइन ,तृतीय स्थान डाइट धरमजयगढ़ को प्राप्त हुआ.

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति के माध्यम से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों पुरष्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को भी उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.मंच सञ्चालन प्राचार्य वीके सिंह ने किया.
समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तरुण श्याम साहू ,उपाध्यक्ष टार्जन भारती आयोजन समिति अध्यक्ष एसडीएम नंदकुमार चौबे ,एसडीओपी सुशील नायक ,तहसीलदार श्रीमती भगत मैडम ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आज्ञामणि पटेल ,नायब तहसीलदार बाज़ जी,नगर पंचायत सीएमओ जे एस राठिया ,महाविद्यालय प्राचार्य शशिभूषण लकड़ा ,विकासखंड शिक्षाधिकारी एस के सिदार ,एबीओ रवि सारथी ,हकीमुल्लाह खान ,सौरभ पाल ,पीएच ई एसडीओ टी आर राठिया राठिया वनविभाग एसडीओ बीएस सरोटे, प्राचार्य एन एस एक्का , जनप्रतिनिधि पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष युसूफ छाया ,एल्डरमेन श्याम साहू ,एल्डरमेन कँवलजीत कोमल ,संजय अग्रवाल ,सुनील अग्रवाल पार्षद श्रीमती भावना जेठवानी ,हफीजुल्लाह खान, सभापति सुरेश किस्पोट्टा,हेमंत साव ,पार्षद पवन अग्रवाल,पार्षद गगनदीप कोमल ,पार्षद मीना महिपाल सिदार ,पार्षद विजय यादव वरिष्ठ पत्रकार असलम खान,थाना प्रभारी अमित शुक्ला सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चौबे ने किया.

