28-January-2020


बड़ी खबर MUNAADI BREAKING:मतदान से पहले घर मे घुसकर जलती हुई आग की लकड़ी से परिवार पर बोला हमला ,वाहनों में तोड़फोड़ ,पालतू कुत्तों ने ऐसे सम्हाला मोर्चा और बजी सायरन तो.......



रायगढ़ मुनादी//

आज मतदान से पहले आधी रात को जमकर मारपीट और हंगामे की खबर आ रही है।ख़बर रायगढ़ जिले के धर्मजय गढ़ से आ रही है ।जहां आधी रात एक घर मे घुसकर जमजर मारपीट की गई और घर के बाहर रखे वाहनों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया । इसी बीच मार खा रहे परिवार ने घर के पालतू कुत्तों की जंजीर खोल दी और जब कुत्तों ने मोर्चा सम्हाला तो आरोपियों को मौके से भागने में ही भलाई सूझी ।हांलाकि इसी बीच घरवालों ने 112 को भी फोन के पूरी बात बता दी और 112 कि टीम पहुंचते पहुंचते सभी आरोपी मौके से भाग निकले।    जानकारी के मुताबिक धर्मजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 में जनपद सदस्य चुनाव में  बीजेपी समर्थित प्रत्याशी आधी रात को गुंडागर्दी पर उतारू हो गए । कुड़ेकेला   बस स्टैंड में राजेश गुप्ता के घर को खोलवाकर बी डी सी प्रत्याशी व उनके साथियों ने मिलकर  , जलती हुई लकड़ी से मारपीट करते, घर में घुस गए और घर मे तोड़ फोड़ करते घर के बाहर रखी गाड़ियों को तोड़कर गुस्सा निकलना शुरू कर दिया  ।आधी रात को घर मे घुसकर उपद्रव मचा रहे आरोपियों पर कंट्रोल के लिये  राजेश गुप्ता द्वारा तत्काल 112 को कॉल कर बुलाया गया और कुत्तों की जंजीर खोल दी गयी कुत्तों के भौंकने और  112के  सायरन सुन आरोपी भाग निकले नही तो कोई जान जा सकती थी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News