28-January-2020


बहुरानी संयोगिता की मौजूदगी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने मतदाताओं से मांग ली माफी ,कहा-मुझे माफ़ कर दो फिर …..हुआ ये कि……पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//

जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 8 से डीडीसीब पद के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा समर्थित उम्मीदवार उपेंद्र यादव ने मतदाताओं से ये कहकर वोट मांगा कि अगर मुझसे कोई गलती हो गयी हो तो मुझे माफ़ दीजिए ,अगर भूलवश मैं किसी के काम नही आ पाया होऊंगा तो भी मुझे माफ़ दीजिए और इस बार मुझे वोट कीजिये।क्षेत्र क्रमांक 14 के घटमुण्डा ग्राम पंचायत में सोमबार को जशपुर रियासत की छोटी बहू संयोगिता सिंह जुदेव का सोमबार को घटमुण्डा सघन चुनावी दौरा कार्यक्रम था ।उपेंद्र बहुरानी को देखने उमडी भीड़ और काफिले को देखकर भावुक हो गए और मासूम भाव से हाथ जोड़ते हुए भूल चूक फाफ करने को कहा।
आपको बता दें कि उपेंद्र यादव भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा कुनकुरी मंडल के पूर्व महामन्त्री भी हैं ।2010 के पंचायत चुनाव में इन्होंने इसी क्षेत्र से जीत हासिल की थी लेकिन 2015 में पार्टी की जिम्मेदारियों के चलते चुनाव नही लड़ा था लेकिन इस बार पार्टी ने इन्हें फिर से समर्थन देकर चुनाव मैदान में उतारा है और इन्हें जीत दिलाने भाजपा के बाहुबली नेता युद्धवीर ने इन्हें यहाँ भेजा ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News