जशपुर मुनादी।।
अम्बिकापुर से वोट देने जशपुर आयी एक महिला अधिकारी को जब पता चला कि मतदाता सूची में उसका नाम नही है तो उन्होंने मतदान स्थल पर ही हंगामा खड़ा कर दिया।महिला अधिकारी का कहना है कि वह केवल वोट देने के लिए आज अम्बिकापुर से पूरे परिवार के साथ वोट देने अपना पैतृक गांव लोदाम पहुँची लेकिन मतदान स्थल पहुँचते ही उसे ज्ञात हुआ कि मतदाता सूची में उनका नाम ही नही है ।उन्होंने बताया कि पोर्टल में वकायदे उनका नाम दर्ज है और वह बिगत माह हुए लोकसभा चुनाव में भी मतदान देकर गयी थी लेकिन इस बार मतदाता सूची से ही इनका नाम गायब कर दिया गया। उन्होंने मतदान स्थल पर तैनात अदिकारियों से इसकी शिकायत भी की है लेकिन अधिकारियो के द्वारा उन्हें कोई माकूल जवाब नही दिया जा रहा है।
इस मामले में जब हमारे संवाददाता ने जब निर्वाचन अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी जवाब देने से इनकार कर दिया।





