यहाँ मतदान कर्मियों की सुस्ती ने बेड़ा गर्क किया हुआ है..
जशपुर मुनादी।
पंचायत चुनाव हो रहे हैं, जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक में भी आज मतदान तिथि अनुसार मतदान हो रहा है।हम आपको बता दें कि 3.30 तक ही मतदान का समय है।
दरअसल बात यह है कि बूथ क्रमांक 33 हर्राडिपा में शाम को 4.30 बजने आये, और मतदान दलों की सुस्ती ऐसी कि यहां ग्रामीण काफी परेशान है। यह बूथ बगीचा के दूरस्थ इलाकों में है और बूथ पर 1171 मत पड़ने हैं। मगर मतदान कर्मचारियों की सुसती से आम ग्रामीण परेशान है
, लाइन कतारों में सुबह से अपनी बारी का इन्तजार कर रहे हैं। यहां शाम 4.30 तक सिर्फ लगभग 403 लोग ही अब तक मतदान कर पाए हैं। ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है कि मतदान कर्मी जिस तरह मतदान करा रहे हैं उस तरह रात के 11 बजे तक ही मतदान कार्य पूर्ण हो पायेगा।
।

