28-January-2020


त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण का मतदान संपन्न, महिला, युवा, बुजुर्ग, निःशक्त सबने चुनी अपनी अपनी सरकार



रायगढ़ मुनादी।।

लोकतंत्र की बुनियाद सशक्त करने के लिए आज रायगढ़ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, नि:शक्त, महिलाओं एवं युवाओं एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। जिले के दूरस्थ अंचल धरमजयगढ़ में भी लोगों ने भी आगे आकर कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज प्रथम चरण में रायगढ़, घरघोड़ा, धरमजयगढ़ एवं तमनार में नागरिकों ने मतदान किया। अपरान्ह 3 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 75.45 रहा। जिनमें घरघोड़ा 80.44 प्रतिशत, धरमजयगढ़ 75.19 प्रतिशत, रायगढ़ 73.60 प्रतिशत एवं तमनार 74.94 प्रतिशत रहा।

घर की चारदीवारी से निकली बुजुर्ग महिलाएं

धरमजयगढ़ विकासखण्ड के सामारूमा ग्राम की 82 वर्षीय बुजुर्ग घसियानो चौहान ने व्हील चेयर में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था के इस दौर में घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर मतदान करना कठिन अवश्य रहा, लेकिन इस बात की खुशी है कि पंचायतों को मजबूत करने में अपना दायित्व निभा सकी। बुजुर्गो ने कभी दूसरों का हाथ थामे, कभी किसी का सहारा लिए मतदान के कर्तव्य को पूरा किया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News