जशपुर मुनादी।।
भाजपा के बाहुबली नेता व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव की धर्मपत्नी बहुरानी संयोगिता चुनाव प्रचार के चौथे दिन और ज्यादा अक्रांमक रोल में दिखी
उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अब केवल दे दना दन नही ,दना दन से भी आगे कुछ होता है वो होगा क्योंकि काँग्रेस की गुंडागर्दी पर प्रशासन लगाम नही लगा पा रही है और गुंडागर्दी का जवाब गुंडागर्दी से देना पड़ेगा। मनोरा और कुनकुरी के पार्षद पति के साथ हुई मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए बहुरानी ने कहा कि हम चाहते है इन मामलों में प्रशासन कार्यवाही करे लेकिन प्रशासन कुछ करता हुआ दिख नही रहा है ऐसे में युद्धवीर का दनादन अंदाज लागू करना जरूरी हो जाएगा बल्कि दनादन से आगे भी बहुत कुछ हो सकता है ।
बहुरानी संयोगता जशपुर जिले के पत्थलगाँव क्षेत्र के दौरे पर थी।यहाँ भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों का प्रचार कर रही हैं ।इनके चुनावी प्रचार का आज चौथा दिन है।बगीचा,कुनकुरी क्षेत्र के बाद आज उनका पत्थलगाव में चुनावी सभा थी।क्षेत्र में उन्होंने छः सभाएं लीं।





