28-January-2020


पूरे स्कूल पर देशद्रोह का केस, कसूर सिर्फ इतना कि स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने इस नाटक पर किया था ……………. पढ़िए पूरी खबर



सच की मुनादी।।

हालांकि पहले भी कई नाटकों पर सरकारों द्वारा पाबंदियां लगाई गई है लेकिन किसी नाटक का शो करने पर किसी कलाकार पर राजद्रोह जैसा संगीन जुर्म दर्ज नहीं किया गया लेकिन कर्नाटक के बीड़ार में पुलिस ने एक नाटक के परफॉर्मन्स से नाराज होकर पूरे स्कूल पर ही राजद्रोह का केस कर दिया। दरअसल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने CAA के खिलाफ एक नाटक प्ले किया था।

पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार इस स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों पर भादवि की धारा 124 A राहजद्रोह, 504 अशांति पैदा करना और लोगों को इसके लिए उकसाना, 505(2), सामाजिक विद्वेष फैलाना, 153(A) साम्प्रदायिक विद्वेष पैदा करना, 34 संगठित होकर अपराध कारित करना, जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।

यह नाटक 22 जनवरी को स्कूल में प्रदर्शित किया गया था। यह घटना तब प्रकाश में आई जब बीड़ार के एक स्थानीय पत्रकार मोहम्मद यूसुफ रहीम ने इसे सोशल मीडिया में 26 जनवरी को अपलोड कर दिया। एसपी ने इस घटना और एफआईआर की पुष्टि की है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News