जशपुर मुनादी//खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही है जहाँ बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 13 से बीडीसी पद के लिए चुनाव लड़ रही महिला पत्रकार आशिका कुजूर के चुनाव जीत जाने की खबर आ रही है।देर रात तक चली मतगणना के बाद खबर आ रही है कि आशिका अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए तकरीबन सवा 5 सौ वोट से बढ़त लेकर क्षेत्र क्रमांक 13 से चुनाव जीत गयी महज औपचारिक घोषणा बाकी है।आशिका को काँग्रेस का समर्थन प्राप्त था और वह काँग्रेस नेता आनंद लाल कुजूर की बेटी है।आशिका बिगत कुछ वर्षों से राजधानी रायपुर से प्रकाशित एक अखबार की क्रोस्पोंडेंट हैं।हांलाकि दूसरी खबर ये भी आ रही है कि आशिका के पिता काँग्रेस के पुराने नेता आनंद लाल कुजुर अपने डीडीसी क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं यहां बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के आगे होने की खबर आ रही है ।

