29-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: भाजपा के लिए अच्छी खबर,जिला पंचायत के सभी 5 सीट पर भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर ….जानिए कौन रह गए पीछे और किनके किस्मत का खुलेगा



जशपुर मुनादी।।

खबर जशपुर जिले से आ रही है और ये अच्छी खबर भारतीय जनता पार्टी के लिए है।खबर के मुताबिक मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डीडीसी पदों के लिए हुए मतदान के नतीजे आने के क्रम शुरू हो गए हैं ।

गैरआधिकारिक तौर पर मिल रही जकनकारियों के मुताबिक जशपुर ,मनोरा और बगीचा के सभी 5 डीडीसी क्षेत्रो में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्णायक बढ़त की ओर हैं।क्षेत्र क्रमांक 1 (सन्ना)से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ,क्षेत्र क्रमांक 2 से गेंदबिहारी सिंह,3 से रीना बरला ,4 से शांति भगत और 5 नम्बर से लालदेव भगत अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से बहुत आगे है और उनकी जीत करीब करीब करीब पक्की मानी जा रही है हांलाकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नही हुई है।


रायमुनि भगत के विपक्ष में काँग्रेस की देवमुनि भगत ,गेंदबिहारी के विपक्ष में काँग्रेस नेत्री फुलकेरिया भगत ,रीना बरला के विपक्ष में काँग्रेस नेता आंनदलाल कुजुर ,शांति भगत के विपक्ष में स्टेलिना कुजुर और लालदेव भगत के विपक्ष में काँग्रेस के राजेश भगत अपनी किस्मत आजमा रहे थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News