जशपुर मुनादी।।
विगत 28 जनवरी को जशपुर जिले के मनोरा,जशपुर और बगीचा जनपद में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मतपत्रों की गिनती में आ रहे रुझानों की माने तो प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी की सचिव ममता भगत और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोरा जयराम भगत अपने प्रतिद्वंदियों से काफी पीछे हो गए हैं ।
आ रही जानकारियों के मुताबिक ममता भगत मनोरा के क्षेत्र क्रमांक 10 से आदिवासी प्रकोष्ठ काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुश कुमार भगत की कड़ी टक्कर बतायी जा रही थी लेकिन देर रात तक चली मतगणना के बाद रुझान ये बता रहे हैं कि कुश कुमार भगत 600 से भी ज्यादा मत पाकर निर्णायक बढ़त की ओर हैं जबकि मनोरा ब्लॉक अध्यक्ष काँग्रेेेस जयराम भगत भी अपने प्रतिद्वंदी रतन राम से बहुत पीछे है ।जयराम भगत क्षेत्र क्रमांक 8 से चुनाव लड़ रहे थे।आपको बता दें कि ममता भगत मनोरा जनपद की वर्तमान अध्यक्ष है ।




इन्होंने शुरू में डीडीसी पद के लिए नामंकन भरा था लेकिन बाद में इन्होंने डीडीसी से नामंकन वापस लेकर बीडीसी के लिए चुनाव लड़ा यह सीट इसलिए भी दिलचस्प था क्योंकि इनके विपक्ष में काँग्रेज़ के ही आदिवासी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कुश राम भगत खड़े हो गए थे और इनके खिलाफ़ मतदाताओं को प्रलोभन देने की शिकायत भी कर दी थी।यह बताना भी जरूरी है कि ममता भगत विधायक विनय भगत के भाई संजीव भगत की पत्नि हैं

