29-January-2020


चल गया युद्धवीर का जादू ,फिर चाणक्य साबित हुए युद्धवीर ! पढ़िये जशपुर विधानसभा में भाजपा की हुई एकतरफा जीत की इनसाईड स्टोरी



जशपुर मुनादी।।

आखिरकार युद्धवीर की रणनीति काम आयी, लोकसभा चुनाव में अपना तिलस्म बिखेरने के बाद पंचायत चुनाव में भी युद्धवीर ने अपना जलवा दिखाया ।. 28 जनवरी को जिले के जशपुर विधानसभा के 3 विकासखंडों में हुए मतदान में भाजपा डीडीसी के सभी पांचों सीट पर निर्णायक बढ़त बनाते हुएएक तरफा जीत की ओर है।जशपुर विधानसभा के शत प्रतिशत जीत याने 5 के 5 डीडीसी भाजपा की झोली में डालकर युद्धवीर ने यह साबित कर दिया कि ये वही पुराने युद्धवीर हैं जो परिणाम में विश्वास करते हैं और यह भी साबित किया कि उनपर भरोसा अगर पार्टी जताती है तो वे खरे उतरेंगे किसी भी तरह की अग्नि परीक्षा हो। सधी हुई रणनीति के तहत इन्होने सबसे पहले पूरे जिले के नेताओं को एकजुट किया फिर सबको काम बांटा, जिसका जहां उपयोग था वहां उपयोग किया।

युद्धवीर ने बड़ी चतुराई से सारे विरोधी नेताओं को एक मंच पर लाया और उन सब मे सामंजस्य स्थापित करवाया और सबके पसन्द के उम्मीदवारों को मौका दिया और जिनको नई दे पाया उनको संगठन में जगह देने का आश्वासन दिया। क्षेत्र क्रमांक 1,2 और 3 में जब कुछ बड़े नेताओं से भितरघात की खबरें की खबरे आने लगी तो युद्धवीर ने रणनीति बना कर अपनी धर्मपत्नी बहुरानी संयोगिता को 4 दिन लागातार तीनों क्षेत्र में बिठा दिया जशपुर की पूरी टीम के साथ, उसी का नतीजा रहा कि क्षेत्र क्रम.2 जहां सब हार मान चुके थे वहां भाजपा समर्पित गेंदबिहारी सिंह 11 हजार से ऊपर बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं कांग्रेस की परंपरागत सीट क्रमांक 3 से रीना बरला जहां कभी भाजपा का कब्जा ही रहै वहाँ 4 हजार से ज्यादा बढ़त बनाये हुई है। जशपुर विधायक के गृह छेत्र मनोरा से भी ना केवल युद्धवीर ने शांति भगत को 1 हजार से जिताया बल्कि विधायक की बहू को भी bdc चुनाव में पराजित करवाया, कुल मिलाकर युद्धवीर की रणनीति और बहुरानी संयोगिता की मेहनत ने मुरझाये हुए कमल को खिलाने का काम किया, और इससे पार्टी में उनका कद और ऊँचा हुआ है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News