जशपुर मुनादी।।
खबर जशपुर जिले के दुलदुला से आ रही है ।यहां आगामी 31 जनवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का एक गाँव के लोगों ने बहिष्कार कर दिया है ।झारखण्ड की सरहद पर बसे ग्राम पंचायत जामटोली में 2 दिन पहले से ही गाँव के द्वारा मतदान बहिष्कार की खबर आ रही है ।बताया जा रहा है कि बीते 5 वर्षों में ग्राम पंचायत में बुनियादों सुविधाओं की अनदेखी को लेकर ग्रामीण और खासकर महिला मतदाताओं में भारी आक्रोश है और इस आक्रोश को उन्होंने 31 जनवरी को मतदान न करके निकलने का फैसला ले लिया है।ग्रामीणों का कहना है कि जब उनके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के रहते उन्हें पीएम आवास,सडक और पूल पुलिया जैसे बुनियादी सुविधाओं का अभाव ही झेलना है तो जनप्रतिधि चुनने का ही कोई औचित्य नही रह जाता।
इधर इस मामले में जब कुनकुरी एसडीएम रवि राही से दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित किया गया तो उहोने बताया-"गाँव के लोगों ने ऐसा निर्णय लिया था लेकिन जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो हमने तहसीलदार और आरईएस के अधिकारियों को भेजकर उनकी समस्याओं को निराकृत करने का भरोसा दिया है ।हमारे द्वारा दिये गए आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना फैसला वापस ले लिया है।





