29-January-2020


राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ में कहा - मेरी इच्छा का किया सम्मान, उत्तराखंड से हेलीकॉप्टर………… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने फिर से छत्तीसगढ़ सरकार के तारीफों के पूल बांध दिए। राज्यपाल रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के तुरंगा में वेद एवम वैदिक सांस्कृतिक महासम्मेलन व यज्ञ में हिस्सा लेने आई थी। उन्होंने कहा कि यहां आने की उनकी बहुत इच्छा थी, सरकार ने उनके लिए उत्तराखंड से हेलीकॉप्टर मंगवाकर उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए, हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया। उनके कारण ही हमें इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।

इस अवसर पर आयोजकों ने उन्हें छत्र पहनाकर स्वागत किया। राज्यपाल ने वहां चल रहे यज्ञ में भी आहुति दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज को वही व्यक्ति सेवा दे सकता है जिसमें संवेदना हो। उन्होंने कहा कि वेद हमारे पुरातन संस्कृति का अंग है और यही हमारी संस्कृति की नींव भी है। वेदों ने हमें जीना सिखाया है। यह हमारे वैभव का भी प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती की याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महती योगदान दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि हम विभिन्न धर्म, संस्कृति और भाषा से आते हैं। वेद हमें इनके बीच समन्वय व सामंजस्य बनाना सिखाता है। वेद हमें हर धर्म , संस्कृति का सम्मान करना सिखाता है। सभी संस्कृतियों और धर्म के सम्मान करने से हमारे देश।में सुख समृद्धि और खुशहाली आई है। राज्यपाल अपने निर्धारित समय पर वापस लौट गईं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News