29-January-2020


हुआ चमत्कार ! मतदाताओं की संख्या से ज्यादा पड़ गए वोट, गिनती के दौरान हुआ खुलासा, अब ग्रामीण उतरे….पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

रायगढ़ जिले के एक ग्राम पंचायत के लोग अपने वार्ड में फिर से चुआव कराने की मांग कर रहे हैं क्योंकि इस ग्राम पंचायत के एक वार्ड में मतदाताओं की संख्या से ज्यादा मतदान हो गए।मामला धर्मजयगढ़ के ग्राम पंचायत पारेमेर की है।यहाँ के वार्ड नम्बर दो में कुल 67 मतदाता है और जब मतपत्र की गिनती हुई तो गिनती में 67 के बजाय 68 मतपत्र निकल गए।ग्रामीणों का आरोप है मतदान ड्यूटी में तैनात अधिकारी शराब के नशे में था। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत सहायक रिटर्निंग अधिकारी से कर दी है।इनका मामना है कि मतदान में धांधली हुई है जिसका पूरा प्रमाण है और इस प्रमाण के आधार पर चुनाव को रद्द करके यहाँ दुबारा चुनाव कराया जाय।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News