बलरामपुर-राजपुर मुनादी
राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र क्र.03 झींगो जहां कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशी अपने-अपने भाग्य आजमा रहे थे,एक तरफ जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव मैदान में थे वहीं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष युवा नेता निरज तिवारी मैदान में पहली बार अपना भाग्य आजमा रहे थे,इस क्षेत्र में जहां चुनावी दांवपेच के अनुभव से लबरेज प्रत्याशी शिवनाथ यादव अपने अनुभव और लगातार इस क्षेत्र से दो बार जनपद सदस्य के रुप में चुने गये थे जो अपनी जीत का दावा करते रहे वहीं युवा प्रत्याशी के रुप में क्षेत्र की जनता के दिलों में अपना जगह बनाने और सभी का समर्थन के उम्मीद से क्षेत्र में अपना जनसम्पर्क में लगे रहे।
निर्वाचन के बाद आये परिणाम में भाजपा के शिवनाथ यादव के उपर कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निरज तिवारी ने 13 मतो से जीत दर्ज की,कहीं ना कहीं आज की जनता युवाओं के उपर अपना भरोसा जताई और अपना बहुमूल्य मत युवा प्रत्याशी को दिया और क्षेत्र की विकास के उम्मीद से अपना जनसमर्थन दिया।

