29-January-2020


Munaadi Breaking - तेज रफ्तार यात्री बस ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर) की मुनादी।।

राजपुर मैं तेज रफ्तार का शिकार हुआ एक हेड मास्टर,ग्राम पंचायत सिधमा में पदस्त हेडमास्टर एज्ञानूश तिग्गा उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम बरियों भिलाई जो आज किसी काम से राजपुर स्टेट बैंक आए हुए थे काम कराने के बाद लगभग 2:30 से 3:00 के बीच अपने बाइक से अपने निवास ग्राम भिलाई के लिए जा रहे थे कि जैसे ही वे राजपुर गेऊर नदी से आगे हरीतिमा के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही रसीद बस JH 03 K 2693 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे बीच सड़क पर गिर गए और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर चढ़ गई जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई,इस घटना की जानकारी राजपुर पुलिस को मिलते ही तत्काल घटनास्थल पहुंचकर यात्री बस और चालक को हिरासत में ले लिया तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस चालक के ऊपर अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News