जशपुर मुनादी।।
जशपुर से सीआरपीएफ की 81वीं बटालियन को हटाए जाने के विरोध में जशपुर व्यापारी संघ और स्थानीय नसगरिको ने शुक्रवार को जशपुर बंन्द का एलान किया है ।इस मामले को लेकर आज जशपुर के व्यपारी संघ और नागरिक मंच ने आज एक बैठक कर बंन्द का फ़ैसला लिया है।आपको बता दें कि जशपुर जिले को नक्सलमुक्त जिला घोषित होने के बाद यहां से सीआरपीएफ बटालियन की वापसी की कार्यवाही शुरू हो गयी थी ।
सीआरपीएफ सुरक्षा हटाए जाने पर जशपुर व्यापारी संघ के साथ नागरिक भी लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को जिला बंद का ऐलान किया गया है, नागरिकों का कहना है कि सत्कार ने यदि निर्णय नहीं बदला गया तो आगे भव्य आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
जशपुर जिले से सीआरपीएफ सुरक्षा हटाये जाने पर व्यापारी संघ के बैनर तले आमलोग भी लामबंद हो गए हैं। बुधवार शाम आपात बैठक बुलाकर व्यापारी संघ ने शुक्रवार को जशपुर जिला बन्द का निर्णय लिया है। संघ ने बताया कि शुक्रवार को पूरे जिले में समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर सरकार को यह संदेश देते हुए अपील की जा रही है कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को यथावत बनाए रखा जाए। यह निर्णय संघ के द्वारा आम नागरिकों से चर्चा कर लिया गया है।
जशपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष दिलीप जैन उर्फ डिम्पल जैन ने बताया कि नगर के व्यापारियों के द्वारा यह प्रस्ताव आया, जिसपर आम सहमति बनी। सभी का निर्णय है कि यदि शुक्रवार को आयोजित जिला बन्द के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को यथावत नहीं रखा जाता है तो आंदोलन को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके बाद आर्थिक नाकेबंदी जैसे कई स्वरूप में आंदोलन को क्रमिक रूप से तबतक जारी रखा जॉयेगा, जब तक सुरक्षा व्यवस्था जिले की पुख़्ता नहीं हो जाती है।



