30-January-2020


जशपुर के नागलोक में कांग्रेसी "राज" पर बीजेपी का हल्ला बोल! रिपोर्ट पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग, जानिए काँग्रेसी राज की असलियत



राजेश पांडेय //जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 14 में प्रभारी को बदलकर कांग्रेस द्वारा 2 नए प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद यहाँ सस्पेंस और बढ़ गया है ।सस्पेंस इस बात का है कि इस क्षेत्र से आखिरी आखिरी तक कंग्रेस ने अपने प्रत्याशी का पत्ता नही खोल पायी और काँग्रेस को चुनाव जीताने के लिए एक नही बल्कि 2-2 प्रभारी नियुक्त कर दिए वो भी पूर्व में बनाये गए प्रभारी को हटाकर । कांग्रेस की इस घोषणा के बाद विपक्षी पार्टी भाजपा सोशल मीडिया में एक्टिव हो गयी है और सोशल मीडिया के वाल पर लिखकर काँग्रेस से सवाल करने में जुट गई है कि जब कोई प्रत्याशी ही काँग्रेस का नही है फिर यहाँ प्रभारी ही क्यों बनाया गया और फिर से हटाकर 2-2प्रभारी क्यों नियुक्त कर दिये गए ?   आपको बता दें कि जिले के 14 डीडीसी प्रत्याशियों के बदले काँग्रेस ने केवल 13 प्रत्याशियों के नाम को ही सार्वजनिक किया था 14 नम्वर प्रत्याशी के नाम के आगे खाली स्थान देखकर विपक्षी पार्टी भाजपा ने उसी दिन से काँग्रेस की यह बोलकर खिल्ली उड़ाना शुरू कर दिया कि इस नम्वर के क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी ढूंढ पाने में नाकामयाब रही या फिर कांग्रेस ने यहाँ की सीट को विपक्ष के लिए छोड़ दिया है याने काँग्रेस यहाँ पहले ही हार मान चुकी है ।      सबसे खास बात ये है कि विपक्ष इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जहाँ काँग्रेस से दर्जनों सवाल हर दिन कर रही है वही कांग्रेस इस मामले में कोई जवाब देने की जहमत नही उठा रहा है ।इस तरह जहां कांग्रेस ने प्रत्याशी को लेकर शुरू से सस्पेंस बनाया हुआ था वही इस मामले में  इनकी चुप्पी के बाद सस्पेंस और भी गहरा हो गया है ।      यह बताना जरूरी है कि चुनाव के आरंभिक चरणों मे 14 नम्बर क्षेत्र के डीडीसी प्रत्याशी विष्णु कुलदीप को कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के करीबी होने के चलते कांग्रेस समर्थित  प्रत्याशी होने की जमजर चर्चा शुरू हो गयी और चर्चा को तब और हवा मिल गयी जब विधायक इनके क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से मिलना जुलना शुरू कर दिया लेकिन तब तक काँग्रेस ने अपने किन्ही भी प्रत्याशियों की सूची जाहिर नही की थी लेकिन तभी कुछ दिन पहले काँग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी लेकिन 14 नम्बर में काँग्रेस समर्थित डीडीसी प्रत्याशी कौन है इस राज को 'राज' ही रहने दिया ।इस 'राज'पर राजनीति खत्म भी नही हुई थी कि कल 5 डीडीसी प्रत्याशियों के नतीजे सामने आने के बाद काँग्रेस ने पूर्व में नियुक्त फरसाबहार ब्लॉक के प्रभारी नेता शेराज राही को हटाकर काँग्रेस के वरिष्ठ नेता वामदेव पांडेय और इफ्तिखार हसन को यहाँ का प्रभारी नियुक्त कर दिया ।ऐसे में सवाल उठना भी लाजमी है कि अगर यहाँ काँग्रेस का कोई प्रत्याशी ही नही फिर पूर्व प्रभारी को किस कारण से हटाया गया और किसलिए 2 प्रभारी नुयुक्त कर दिये ?








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News