जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत में बीडीसी का एक प्रत्याशी बुधवार से शिकायत का आवेदन लेकर अधिकारियो का चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी कही सुनवाई नही हो रही है। यहाँ के क्षेत्र क्रमांक 23 के प्रत्याशी बाल किशोर किसान का लिखित आरोप है कि 28 जनवरी को हुए मतदान के बाद जब गिनती प्रारंभ हुई तो उसने क्षेत्र के हर बूथ से बढ़त बनाया और जब महुआडीह बूथ की गणना शुरू हुई तो यहां मतदान पर्ची गिनने के लिए क़ुर्रोग के पीठासीन अधिकारी को साढ़े 12 बजे रात को बुलवा लिया गया और वोटों की गिनती कराई गई और गिनती में हेर फेर करके निकटम प्रतिद्वंदी नंदलाल नागेश को बढ़त दे दी।इनका कहना है कि दूसरे बूथ के पीठासीन अधिकारी को रात में बुलबाया जाना और गिनती के दौरान बाहरी तत्वो के प्रवेश के चलते गिनती में हेर फेर करने का पूरा मौका मिल गया और वह जीता हुआ चुनाव हार गया।

बालकिशोर का कहना है कि इस हेराफेरी की शिकायत लेकर वह बुधवार की सुबह बगीचा एसडीएम के पास पहुंचा लेकिन एसडीएम ने यह बोलकर आवेदन लेने से मना कर दिया कि इसका निराकरण हाई कोर्ट से होगा ।एसडीएम के टका सा जवाब मिलने के बाद प्रत्याशी बालकिशोर कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है।



