30-January-2020


अमरजीत ने की फौरी कार्यवाही ,2 वर्षो से जूझ रहे इन छात्रों को दिया... ...लेकिन सवाल ये है कि....



जशपुर मुनादी।

जशपुर जिले में शिक्षा विभाग में अपनी कहानियां है, कहीं एकल शिक्षक तो कहीं अटैचमेंट तो कहीं कुछ और..? ऐसे ही एक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों की मुलाक़ात ने प्रभारी मंत्री को भी समस्या से रूबरू किया।

दरअसल अमरजीत भगत को बीते दिनों बगीचा दौरे के समय महादेवडाँड़ के हायरसेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने आवेदन दिया की विगत दो वर्षों से यहां वाणिज्य संकाय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है, जिससे हम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। प्राचार्य को कहने से भी विगत दो वर्षों से सिर्फ उनके आश्वाशनों का सिलसिला ही चल रहा है, और यहाँ पदस्थ विषय शिक्षक को कहीं और सलंग्न कर दिया गया है।

दरअसल बीते 25 तारीख को महादेवडांड हायर सेकेंडरी के छात्रों से अमरजीत जब रूबरू हुए तो वहाँ छात्रों ने स्कूल अध्यापन व्यवस्था की पूरी पोलपट्टी ही खोल दी। वाणिज्य संकाय की बीते दो वर्षों से पढ़ाई ही नहीं हो पा रही है, और बात यह भी है यहां की वाणिज्य की पदस्थ शिक्षिका जोर और जुगाड़ से कहीं और सलंगनीकरण कराकर आदेश के तहत सेवा दे रही है।

अब बारी थी प्रभारी मंत्री अमरजीत की कि छात्रों की समस्या का निराकरण करें। तो अमरजीत ने भी समस्या जानकर तुरंत ही जिलाशिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल ही सम्बंधित शिक्षिका को मूल शाला में पदस्थ किया जाए।

अब अमरजीत ने छात्रों के इस समस्या का हल तो किया पर बात यह भी कि, शिक्षा तंत्र की व्यवस्थाओं को ऐसी अव्यवस्थाओं में बदलने वाले विभागीय आदेश होते ही क्यों हैं!








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News