जशपुर मुनादी।।
जुदेव परिवार और भाजपा के अभेद गढ़ कहे जाने वाले जशपुर जिले के दुलदुला डीडीसी क्षेत्र में भाजपा का वर्षो पुराना समीकरण डगमगाने की स्थिति में दिखता प्रतीत हो रहा है।इसका खास कारण ये है कि काँग्रेस बीते विधानसभा चुनाव में दुलदुला से ेेतीहासिक तौर पर जीतने के बाद पूरे कॉन्फिडेंस में है और मतदाताओं में सेंध मारने के लिए इस बार काँग्रेस ने यहाँ सबसे बड़े वोट बैंक रौतिया समाज के रीना दीवान को अपना प्रत्याशो बनाया है ।
काँग्रेस की रणनीति भारी भरकम (14हजार)रौतिया वोट और एकमुश्त 7000 के मिशनरीज वोट पर सेंध मारने की हो सकती है वही जानकार लोगो का मानना है कि रौतिया समाज के प्रत्याशी होने के चलते रौतिया समाज के 50 प्रतिशत लोग काँग्रेस के साथ जा सकते हैं जिसका फायदा सीधा सीधा काँग्रेस को हो सकता है ।
हांलाकि भाजपा यहां शुरू से सशक्त रही है और ये मानने को तैयार नही है कि उनका वोट बैंक खिसकने वाला है। बीते 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस क्षेत्र से जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चुनाव लड़ा था और उन्हें भारी बढ़त मिली थी लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी नरेश यादव को भी तकरीबन 9 हजार वोट मिले थे ।यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में यहां काँग्रेस को ेेतीहासिक बढ़त मिली थी और इस बढ़त को आधार मानकर काँग्रेस ने इस बार यहां सोशल इंजीनीयरिंग किया है । बहरहाल जमाने से एकतरफा जीत हासिल करने वाली भाजपा इस बार कांग्रेस के सोशल मैथ में उलझती हुई दिख रही है और मामले काँग्रेस और भाजपा के बीच काटे की टक्कर का हो गया है।

