30-January-2020


WATCH VIDEO: जशपुर का नागलोक बना कुरुक्षेत्र ,देखिये वीडियो,कैसे सजा है रणक्षेत्र ……..



जशपुर मुनादी।।

जशपुर का नागलोक इन दिनों महाभारत का कुरुक्षेत्र बना हुआ है इसका नजारा देखना हो तो नागलोक का डीडीसी क्षेत्र क्रमांक 14 आइए और अगर वहाँ भी नही पहुंच सकते तो मुनादी डॉट कॉम का वीडियो देखिये।ये नजारा है डीडीसी क्षेत्र क्रमांक 14 का जहाँ से खड़े एक प्रत्याशो विष्णु कुलदीप ने 3 दिनों से मोटर साईंकिल अभियान छेड़ दिया है और इस दृश्य को देखकर बाईक प्रचारकों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है ।

https://youtu.be/zDOYu8zee34

आपको बता दें कि विष्णु कुलदीप बीते 2015 के चुनाव में पहली बार चुनाव लड़कर दुसरे नम्वर पर थे इस लिहाज से इस बार इनको यहाँ का जिताउ प्रत्याशी माना जा रहा है हांलाकि इनका टक्कर यहॉं भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय महराज से है जो बगैर किसी राजनीतिक समर्थन के 2-2 बार निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं लेकिन इस बार जशपुर जिले के विधानसभाओं में हुए तख्ता पलट के बाद भाजपा को यहाँ इस बार ज्यादा संघर्ष करते देखा जा रहा है हांलाकि भाजपा के साथ इस बार सबसे बड़ा प्लस पॉइंट ये है कि इस बार भाजपा से कोई बागी उम्मीदवार नही है और जीत को सुरक्षित रखने के लिए संगठन के लोग जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News