30-January-2020


कलेक्टर ने अपना जन्मदिन मनाया संकल्प के बच्चों के साथ जशपुरनगर,




जशपुर के कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने अपना जन्मदिन संकल्प के बच्चों, जिनका जन्मदिन भी माह जनवरी माह में था, के साथ संकल्प में मना कर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया ।
जशपुर कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर का जन्मदिन २९ जनवरी को था । कलेक्टर सपरिवार अपनी धर्मपत्नी डाॅ. पल्लवी क्षीरसागर और दोनों पुत्रों के साथ जशपुर स्थित संकल्प पहुंचे जहां लगभग १८० बच्चे रहकर अध्ययन करते हैं । यहां पर निवासरत बच्चे जिनका जन्मदिन माह जनवरी में था, के साथ कलेक्टर ने केक काटकर एवं गिफ्ट वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर व डाॅ. पल्लवी क्षीरसागर ने सभी बच्चों को कॉपी पेन का वितरण भी किया ।
इस अवसर पर कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि इस संकल्प के बच्चें पढ़कर जिस दिन उच्च पदों पर चयनित होकर अपने समाज के बीच उपस्थित होगें उस दिन मुझे काफी खुशी होगी।कलेक्टर परिवार को अपने बीच पाकर एवं जन्मदिन मनाकर संकल्प के बच्चे काफी प्रसन्नचित नजर आ रहे थे ।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के द्वारा संकल्प मे बच्चों का जन्म दिन केक काट कर प्रत्येक माह मनाया जाता है। इसी कड़ी मे आज जनवरी माह मे जिन बच्चों का जन्म दिन रहा है उन सभी बच्चों के साथ हर्षॉ उल्लास से जन्म दिन मनाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को बगैर परीक्षा के दबाब मे आये बेहतर ढंग से परीक्षा की तैयारी करने के लिये आवश्यक सुझाव दिया गया।कार्यक्रम का संचालन संकल्प की शिक्षिका ज्योति श्रीवास्तव एवं ममता सिन्हा ने किया ।

कार्यक्रम में ज़िला शिक्षा अधिकारी एन कुजुर , सहायक आयुक्त एस.के. वाहने, जन सम्पर्क अधिकारी नसीम अहमद खान,संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता , यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, सरीन इकबाल , संकल्प के शिक्षक अश्विनी सिंह , दिलीप सिंह , गजेंद्र साहू , प्रभात मिश्रा , मनीषा भगत , राजेंद्र प्रेमी , अवनीश पांडेय , मान सिंह खांडे , शांति कुजुर , प्रमोद यादव , मुकेश वर्मा , दीपक महतो, दिलीप राम, भारती रंजन, प्रदीप नायक सहित समस्त बच्चे उपस्थित थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News